Bigo Live Lite (बिगो लाइव लाइट): लाइव देखने के लिए एक अधिक छोटा, सरल और तेज़ ऐप

Bigo Live Lite, Bigo Live का पॉकेट-साइज़ संस्करण है। यह अधिक छोटा और तेज़ है और मुख्य विशेषताओं — लाइव वीडियो देखना और वर्चुअल गिफ्ट, को सुरक्षित रखता है। यह खासतौर पर लो-एन्ड (सस्ते) मोबाइल उपकरण उपयोग करने वाले लोगों के लिए बना है। आप BIGO LIVE Lite को सीधे Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं।

हमने BIGO LIVE का Lite संस्करण क्यों लान्च किया है?

मुझे यकीन है कि आपने ऐसी स्थिति का अनुभव किया है जहां

  • आप एक लाइव शो देखने के लिए बेताब हैं, जबकि ऐप डाउनलोड करने में आपको 30 मिनट लगते हैं और तब तक सब कुछ खत्म हो चुका होता है।
  • स्टोरेज की जगह कम होने के कारण आप कोई ऐप इंस्टॉल नहीं कर पा रहे हैं और इंस्टॉलेशन से पहले आपको दूसरे ऐप्स को डिलीट करना होगा।
  • आप ऐप के तौर-तरीकों और उसके रेंग-रेंग कर चलने से बौखला जाते हैं।
  • ज्यादा डेटा उपयोग और बैटरी खपत के कारण आप लाइव वीडियो शो को या यहां तक कि अपने मोबाइल फोन को बंद करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
Bigo Live India

BIGO LIVE ‘Lite’ आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप बना है।

BIGO LIVE Lite लो-एन्ड यूजर्स के अनुकूल क्यों है?

कुछ विशेषताएं सुनिश्चित करती हैं कि यह कम डेटा यूजर्स के लिए सबसे अच्छा लाइव वीडियो देखने वाला ऐप है।

  • छोटा APK आकार (8.3MB)। जिससे इसे तेज़ी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • कम स्टोरेज और मेमोरी घेरता है (इंस्टॉलेशन के बाद 30MB)
  • कम डेटा खपत (डेटा सेवर मोड)

लोगों को संदेह होगा कि क्या वे इस छोटे से ऐप का उपयोग करके सटीक लाइव वीडियो देखने के अनुभव का मज़ा ले सकते हैं। तो इसका जवाब है, हाँ।

Bigo Live Lite में लॉग इन करें और आपके दिखाई देगा, तरह-तरह की सामग्री के संग्रह के साथ विभिन्न देशों से ढेरों लाइव वीडियो। आप देशों या क्षेत्रों के अनुसार लाइव स्ट्रीम को फ़िल्टर कर सकते हैं ताकि आप वह चुन सकें, जिसमें आपकी रुचि है। रूम (कक्ष) में दाखिल हों, आप अपनी राय या भावनाओं को आवाज़ देने के लिए कुछ कह सकते हैं। अगर आप दोनों में अच्छा तालमेल है, तो आप उसे फॉलो कर सकते हैं, अपने दोस्तों से लिंक साझा कर सकते हैं या कुछ उपहार भेज सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। मूल रूप से, देखने का अनुभव बरकरार, सटीक और सुचारु बना रहता है।

BIGO LIVE Lite और BIGO LIVE के बीच क्या अंतर है?

छोटे APK आकार की वजह से कुछ विशेषताएं छूट जाती हैं। Bigo Live की तुलना में, Bigo Live Lite में दो कमियां हैं:
1.आप प्रसारण नहीं कर सकते। Bigo Live Lite सिर्फ देखने के लिए है, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नहीं।
2.आप अपनी पसंदीदा सामग्री को दक्षता से नहीं पा सकते हैं। वीडियो को Bigo Live Lite में वर्गीकृत नहीं किया गया है और वे सभी एक ही चैनल में हैं। लेकिन आप रूम के टैग का अच्छा उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि, Bigo Live Lite में दो शानदार चीज़ें भी हैं:
1.छोटे APK आकार की वजह से डेटा और पैसों की बचत।
2.ज्यादा स्पष्ट और अधिक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस। आप पर जानकारी उंड़ेली नहीं जाएगी।

इतना सब कहने के बाद, खुद का अनुभव पाने के लिए क्यों न Bigo Live Lite को डाउनलोड करके देखें? मुझे यकीन है आपको इससे प्यार हो जाएगा।